फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna's water level is normal, now it's time to clean the ghats

Mathura News: यमुना का जलस्तर सामान्य, अब घाटों पर सफाई की बारी

Mon, 07 Aug 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 07 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level is normal, now it's time to clean the ghats
मथुरा। यमुना का जलस्तर अब लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया। प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 164.85 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं घाटों से पानी उतरने के बाद जमी सिल्ट नगर निगम को मुंह चिढ़ा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में यहां आने वाले श्रद्धालु घाटों की स्वच्छ छवि साथ लेकर जाएं, इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम घाटों की सफाई जल्द से जल्द कराए। करीब 22 दिन के बाद यमुना अब सामान्य नजर आने लगी है। जल स्तर भी सामान्य स्थिति में पहुंच गया है, जो इस बार उच्चतम जल स्तर से करीब ढाई मीटर नीचे है। वर्तमान में घाटों पर सिल्ट होने के कारण यमुना पूजन के लिए पहुंच रहे भक्तों को असुविधा हो रही है। खादर की कॉलोनियों में भी सिल्ट जमा है।
विज्ञापन


यमुना पार के क्षेत्रों की अनेक कॉलोनियों में अभी भी नदी का पानी भरा हुआ है। तिवारीपुरम और रसखान नगरी के आसपास की कॉलोनियों के खाली प्लाट में यह पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके साथ ही शांति आश्रम कॉलोनी में बाढ़ का पानी अब भी निकलने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अभी भी 50 से अधिक घर पानी में डूबे हुए हैं। लोगों के लिए आवागमन का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed