फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna water reached the ghats, silt removed by machines overnight

घाटों तक पहुंचा यमुना का पानी, रात भर हटाई मशीनों से सिल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water reached the ghats, silt removed by machines overnight
मथुरा। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद बुधवार रात नगर निगम ने यमुना के घाटों पर मशीनों की सहायता से मिट्टी को साफ किया। बंगालीघाट, स्वामीघाट और विश्राम घाट पर मिट्टी की सफाई का यह अभियान रात भर चला। प्रात:काल यमुना में स्नान करने पहुंचे भक्तों को घाटों पर जल मिला।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से यमुना के घाटों की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। यमुना का जल घाटों से करीब १० से २० फीट तक दूर चला गया था। इससे श्रद्धालुओं को आचमन और स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यमुना भक्तों की इस परेशानी को बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने तत्काल घाटों पर जमा हुई सिल्ट और मिट्टी को हटाने के आदेश दिए। इस पर मशीनों की सहायता से बंगालीघाट, स्वामीघाट और विश्राम घाट किनारे सिल्ट सफाई की। इस दौरान बारिश के बावजूद नगर निगम की टीम सिल्ट सफाई में जुटी रही। प्रात:काल लोगों को स्नान और आचमन के लिए यमुना का जल घाटों पर ही मिल गया। हालांकि बारिश के पानी के चलते घाटों पर गंदगी अवश्य दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed