फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna water ke namune liye

जांच के लिए आई टीम को यमुना के जल में मिले कीड़े और शैवाल

Fri, 18 Oct 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
yamuna water ke namune liye
मथुरा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी मसानी नाला का नमूना लेते हुए। - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तकनीशियनों की टीम ने शुक्रवार को मसानी से विश्राम घाट तक यमुना का हाल जाना। उन्हें मसानी से लेकर विश्राम घाट तक यमुना सबसे अधिक प्रदूषित मिली। पानी की जांच की गई तो उसमें कीड़े और खतरनाक शैवाल भी पाए गए हैं।
विज्ञापन

यमुना नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के तकनीशियनों ने डीएम के आदेश पर कांतानाथ चतुर्वेदी और रामदास चतुर्वेदी की शिकायत पर यमुना जल की जांच की। टीम ने मसानी नाले से लेकर बंगाली घाट इलाके में यमुना जल की जांच की। जांच में पाया गया कि बंगाली घाट व आसपास के इलाके मे यमुना जल में प्रदूषण बढ़ रहा है। वहीं, दिल्ली की ओर से आ रहे जल में शैवाल (एल्गी) भी पाई जा रही है।
विज्ञापन

इसका प्रमुख कारण यमुना के पानी को साफ न करना भी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा रिपोर्ट में नाविकों के हवाले से यमुना जल की सफाई करने को लेकर लंबे समय से मटीरियल क्लीनिंग मशीन का न चलना बताया गया है। साथ ही यमुना जल की सफाई के लिए हरनोल स्केप से गंगाजल छोड़े जाने को लेकर मांट ब्रांच सिंचाई विभाग को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed