फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna riverbanks are piled high with garbage.

Mathura News: यमुना घाटों पर गंदगी का अंबार, भक्त कैसे करेंगे स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Yamuna riverbanks are piled high with garbage.
 स्वामी घाट पर लगा गंदगी का ढ़ेर।
मथुरा। दान के महापर्व मकर संक्रांति पर सुबह के वक्त हजारों भक्त यमुना में स्नान करेंगे। महापर्व में महज दो दिन बचे हैं, लेकिन यमुना मैया के घाट बदहाल पड़े हैं। घाटों पर जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। ऐसी स्थिति में भक्त कैसे आस्था की डुबकी लगाएंगे। भक्तों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख घाटों की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है। संक्रांति से दो दिन पहले घाटों पर पूजा सामग्री, पॉलिथीन और सड़े-गले फूलों के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण कई स्थानों पर दुर्गंध आती रहती है। महापर्व मकर संक्रांति पर हजारों भक्त दूर-दराज से जल आचमन करने यहां आते हैं, लेकिन यमुना की स्थिति देखकर भक्तों का मन विचलित है। हैरानी की बात यह है कि सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके एकदम उलट है। नगर निगम और संबंधित विभाग की सुस्ती के कारण घाटों की सीढ़ियों पर जमी काई और फिसलन से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के लिए स्नान करना जोखिम भरा हो सकता है। यमुना के विश्राम घाट, बंगाली घाट समेत अन्य घाटों की यही स्थित है।
विज्ञापन


क्या बोले भक्त
घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि महापर्व पर यहां आने वाले भक्त प्रेम से आस्था की डुबकी लगा सकें। प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ फिसलन रोकने के लिए चूने का छिड़काव किया जाए और गंदगी हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊजी लाल चतुर्वेदी, स्थानीय निवासी
--
मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान का विशेष महत्व है। घाटों की ऐसी दुर्दशा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। यदि समय रहते सफाई अभियान नहीं चलाया गया, तो भक्तों को घुटने भर गंदगी के बीच से गुजरकर यमुना तक पहुंचना होगा।

विजय चतुर्वेदी, स्थानीय निवासी
--
मकर संक्रांति से पहले सफाई अभियान चलाया जाएगा और घाटों पर भक्तों के स्नान के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। जल्दी गंदगी साफ कराई जाएगी।
अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article