{"_id":"5eecac518ebc3e42dc3a3c18","slug":"yamuna-river-cleen-mathura-mathura-news-agr446786940","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंसकिला के बाद स्वामी घाट से हुई सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंसकिला के बाद स्वामी घाट से हुई सफाई शुरू
विज्ञापन
यमुना में निकली हुई सिल्ट से धातु से बनी वस्तु और पैसे ढूंढते युवक।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। कंसकिला के बाद शुक्रवार को स्वामी घाट पर जेसीबी से यमुना की सफाई शुरू हो गई। घाटों की सीढ़ियों पर जमी गंदगी को हटाते हुए कंसकिला की तरफ सफाई कार्य किया जा रहा है, जबकि बंगाली घाट से पोकलेन सिल्ट को हटाती हुई दाऊजी घाट तक पहुंच गई। इस प्रकार से यमुना जी के घाटों पर दो छोर से सफाई का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
बृहस्पतिवार को यमुना में सफाई के लिए कंसकिला की ओर से जेसीबी तो उतार दी थी लेकिन पोकलेन को घाटों पर बने खंभों के कारण काम करने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए स्वामी घाट से जेसीबी को यमुना में उतार दिया। यह जेसीबी कंसकिला की तरफ घाटों की सीढ़ियों पर जमी सिल्ट हो हटाती हुए आगे बढ़ रही है।
अब स्वामी घाट से पोकलेन को यमुना जी में उतारा जाएगा। उधर, स्वामी घाट से काम आगे बढ़ता हुआ दंडी घाट और फिर दाऊजी घाट तक पहुंच गया। यहां तक पोकलेन ने सिल्ट की पटरी तैयार कर ली है। नगर आयुक्त ने बताया कि एकत्र की गई सिल्ट को यमुना से उठाने का काम भी जल्द शुरू होगा।