फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna, river, cleen, campain, silt, mathura

सिल्ट हटने से यमुना में जल स्रोत निकलने की उम्मीद बढ़ी

Sun, 21 Jun 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
yamuna, river, cleen, campain, silt, mathura
मथुरा। नगर निगम और यमुना मिशन के सिल्ट हटाने के काम से यमुना जी में जल स्रोत निकलने की उम्मीद बढ़ गई है। घाट किनारे की गहराई तक सिल्ट हटने से वहां पानी आने लगा है। बंगाली घाट से शुरू हुआ सिल्ट हटाने का अभियान अब पोकलेन और जेसीबी के माध्यम से कंखल घाट तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन

यमुना जी की सिल्ट हटाने के लिए नगर आयुक्त ने यमुना मिशन को एक पोकलेन चालक सहित अन्य कर्मचारियों की टीम के साथ दी। यमुना मिशन ने भी एक और पोकलेन और जेसीबी सिल्ट सफाई के काम में लगाई। स्वामी घाट की ओर से कंस किला के आसपास यमुना की गंदगी सफाई का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। दोनों तरफ से हटती गंदगी से यमुना किनारे के घाट दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

रविवार को कंखल घाट से आगे जैसे ही पोकलेन ने गहराई तक मिट्टी हटाई नीचे से कुछ पानी आ गया। जिससे काम भी रुका। बाद मेें कीचड़ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। यमुना मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता अरुण शर्मा ने बताया कि हम यमुना जी में गहराई तक सिल्ट हटाने का प्रयास कर रहे हैं। कोशिश है कि किसी भी प्रकार से यमुना जी का प्राकृतिक स्रोत निकल आए, ताकि यमुना जी में पीछे से जल छुड़वाने की आवश्यकता ही न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना भक्तों में खुशी
यमुना के घाटों की सफाई होते देख यमुना जी के किनारे मौजूद यमुना भक्तों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा है कि अमर उजाला की मुहिम से लोग यमुना जी के प्राचीन स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed