फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna, river, cleen, campain, mathura

बरसात की आहट से छूटे नगर निगम के पसीने

Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
yamuna, river, cleen, campain, mathura
यमुना में स्वीट हटाती जेसीबी और पोकलेन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बरसात की आहट देखकर यमुना में सिल्ट हटाने का कार्य कर रहे यमुना मिशन तथा नगर निगम के पसीने छूट गए हैं। उन्हें लगने लगा है कि यदि जल्द बरसात आ गई तो अब तक जमा हुई सिल्ट फिर यमुना में बह जाएगी। इसी आशंका के चलते उन्होंने सिल्ट हटाने की योजना तैयार कर ली है। सोमवार को नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बंगाली घाट पर इसकी योजना तैयार की।
विज्ञापन

जानकारी रहे अमर उजाला द्वारा यमुना की सिल्ट हटाने संबंधी खबरों के बाद नगर निगम ने सिल्ट को यमुना में एकत्रित करने का कार्य यमुना मिशन को सौंप दिया था। यमुना मिशन ने सोमवार तक श्रंगार घाट की सिल्ट हटाई। इस सिल्ट को यमुना में एक ओर एकत्रित कर दिया है। यमुना मिशन के प्रमुख कार्यकर्ता अरुण शर्मा के अनुसार सिल्ट की दीवार इसलिए तैयार की थी ताकि इस पर पोकलेन उतार कर और गहराई से यमुना में जमी कीचड़ की सिल्ट को हटाया जाए
विज्ञापन

परंतु बरसात के आने की आंशका बनी हुई है। इस दौरान बरसात आ गई तो पूरी सिल्ट बह सकती है। इसलिए निगम अधिकारी सिल्ट हटाने की योजना तैयार कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि सिल्ट को हटाने का काम मंगलवार से शुरू कर देंगे। सिल्ट को वृंदावन में अपने कूड़ा कलेक्शन सेंटर पर ले जाना चाहते हैं। वहां पर बने गड्डों में सिल्ट डलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने तोड़ा सिल्ट का बांध
सोमवार शाम यमुना मिशन तथा नगर निगम के कर्मचारी यमुना में एक ओर की गई सिल्ट हटाने की योजना बना रहे थे, तभी असामाजिक तत्वों ने सिल्ट के बांध को तोड़ दिया। इससे यमुना का पानी घाटों की तरफ आ गया। इससे काम में रोड़ा अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed