फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna pujan on amavasya

अमावस्या पर ब्रज में आस्था का सैलाब

Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
yamuna pujan on amavasya
अमावस्या के अवसर पर शनिवार को ब्रज में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रज दर्शन के लिए आए लोगों के साथ स्थानीय भक्तों ने भोर में ही यमुना में डुबकी लगाते हुए देव दर्शन किए। भक्ति का यह दौर मंदिरों के साथ सड़कों पर भी नजर आया।
विज्ञापन


शनिवार को अमावस्या के अवसर पर लोगों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। भोर में लोगों ने यमुना में डुबकी लगाते हुए यमुनाजी की आरती की। बड़ी संख्या में लोगों ने इस विशेष अवसर पर दुग्धाभिषेक किया। पूजा अर्चना का यह दौर यमुना के घाटों पर दोपहर तक नजर आया।
विज्ञापन


काली मंदिर के भक्तों ने दोपहर में चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। मंदिर श्रीद्वारिकाधीश पर भी नियमित भक्तों से ज्यादा भीड़ रही। इस दौरान शहर में कलश यात्रा भी निकाली गई। कैंट स्थित काली देवी मंदिर के भक्तों ने धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। इसमें दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। भक्त उनपर पुष्प वर्षा रहे थे। बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा में मां काली की झांकी भी थी। महिलाएं नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed