{"_id":"5e44150e8ebc3ee5fe47eb5e","slug":"yamuna-mein-chhalaang-lagai-mathura-news-agr429113959","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में कूदी महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में कूदी महिला को बचाया
विज्ञापन
मथुरा। घर से लड़कर आई एक महिला ने आत्महत्या करने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। नाविकों तथा आसपास मौजूद लोगों ने उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में पुलिस ने उसे घर भेज दिया।
बुधवार सुबह करीब दस बजे थाना सदरबाजार क्षेत्र की औरंगाबाद निवासी महिला यमुना पुल पर पहुंची और यमुना में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते हुए पुल से निकल रहे कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर होने पर नाविक तथा अन्य लोग यमुना में कूद गए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद महिला को निकाल लिया। थाना जमुनापार प्रभारी ने बताया कि महिला घर से लड़कर आई थी। उसे घर भिजवा दिया है।
मुझे मेरे घर भिजवा दो....
जो महिला आत्महत्या के उद्देश्य से यमुना में कूदी थी। जब उसे सकुशल निकाला गया तो वह इतनी बदहवास हो गई कि उसे अपना नाम तक याद नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों से महिला ने यही कहा कि मुझे मेरे घर भिजवा दो।