फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   yamuna,mathura yamuna river,yamuna river of mathura,yamuna river flow,yamuna river hathimni kund

पहाड़ों पर बारिश, यमुना जलस्तर में इजाफे से बढ़ेगी चिंता

Sat, 29 Aug 2020 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
yamuna,mathura yamuna river,yamuna river of mathura,yamuna river flow,yamuna river hathimni kund
मथुरा। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना के जलस्तर में और इजाफा हो रहा है। इससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। अभी तक तो यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन हरियाणा के हिंडन और दिल्ली के ओखला बांध पर यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफे ने मथुरा के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एक-दो दिन में पानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए कि हरियाणा के हिंडन और दिल्ली के ओखला में यमुना के पानी में वृद्धि हुई है। पहाड़ों पर और दिल्ली में लगातार बारिश के कारण पानी में हुई वृद्धि के चलते मथुरा के लोग भी चिंतित होने लगे हैं।
विज्ञापन

इन बांधों से यमुना में पानी छोड़ा जाता है। यह पानी मथुरा के यमुना जलस्तर में इजाफा कर देता है। साल 1978 में भी बाढ़ मथुरा के लोगों ने झेली है। उसके बाद 1995-96 में यमुना का पानी सड़क तक आ गया था। हर साल यमुना जलस्तर में इजाफे का दंश खादर में बनी कॉलोनी के वाशिंदें झेलते हैं। इन सभी को काफी नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed