फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna is in spate again

Mathura News: यमुना फिर से उफान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yamuna is in spate again
मथुरा। शेरगढ़ रोड पर आया यमुना का पानी। - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। क्षेत्र में यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने फिर से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तटीय गांवों में चार दिन की राहत के बाद नदी एक बार फिर उफान पर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। इससे शुक्रवार व शनिवार को छिनपारई गांव के समीप नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर दो से तीन फीट तक पानी तेज बहाव के साथ सड़क पर आ गया। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत आ रही है। दोपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। स्कूली बच्चों, मरीजों और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स लगा हुआ है।
विज्ञापन

तटीय गांवों अड्डा मीणा, छिनपारई, फिरोजपुर, अड्डा मल्हान, अड्डा जाटव, बाघर्रा, बरौठ, मंडारी, रायपुर, नानकपुर, भैरई, मुसमुना, मुकदुमपुर, खुशलागढ़ी, अनरदागढ़ी, भगवानगढ़ी, तिलकागढ़ी, जाफरपुर, मंगलखोर, इनायतगढ़, दौलतपुर, बसाऊ, देदना, मरहला मुक्खा, भूरगढ़ी, पालखेड़ा, पिथौरा व फरीदपुर सहित आदि गांवों के किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं। किसान महेंद्र, पीतंबर, हरवंश, रामकिशन आदि ने बताया कि खेतों में धान, बाजरा, ज्वार सहित आदि फसलें जलमग्न हो गयी हैं। नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय ने बताया कि यमुना तटीय इलाकों में निरीक्षण किया जा रहा है। खेतों का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed