फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna ghats will be lit up with attractive lighting on Kartik Purnima

देव दिवाली महोत्सव: आकर्षक लाइटिंग से जगमगाएंगे यमुना के घाट, जोरों से चल रही तैयारी

Thu, 14 Nov 2024 02:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 02:53 PM IST
सार

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में देव दिवाली की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। 15 नवंबर को यमुना के घाटों पर विशेष आयोजन होगा। हजारों दीपकों से ये घाट जगमगाएंगे।
 

विज्ञापन
Yamuna ghats will be lit up with attractive lighting on Kartik Purnima
देव दिवाली - फोटो : freepik

विस्तार

मथुरा में देव दिवाली महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 15 नवंबर को शाम 5 बजे से मथुरा के सभी घाटों पर देव दिवाली मनाई जाएगी। घाटों पर हजारों की संख्या में दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन



महोत्सव समिति की हुई बैठक 
महोत्सव की तैयारियों के संबंध में देव दिवाली महोत्सव समिति की बैठक बुधवार को प्रयाग घाट स्थित सरस्वती भवन में समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक चातुर्मास में सभी देवी-देवताओं का ब्रज में निवास रहता है। कार्तिक पूर्णिमा पर सभी अपने-अपने स्थान पर वापस प्रस्थान करते हैं। उन सभी देवी-देवताओं के सम्मान में ब्रजवासियों द्वारा मां यमुनाजी के सम्मुख 18 साल से दीपक जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
समिति के उपाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष देव दिवाली पर घाटों को विद्युत प्रकाश से सजाया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महामंत्री आचार्य ब्रजेंद्र नागर ने कहा कि घाटों पर महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई जाएगी और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय प्रजापति द्वारा 80 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाएगा। घाटों पर आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी। कंस किले पर विशेष आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। बैठक में महोत्सव समिति के मंत्री विजय बहादुर सिंह, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed