{"_id":"65cbe0de1053101ec70d956e","slug":"yamuna-expressway-accident-investigation-will-be-done-on-the-lines-of-plane-crash-mathura-news-c-369-1-mt11005-108603-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: विमान हादसे की तर्ज पर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: विमान हादसे की तर्ज पर होगी जांच
विज्ञापन
मथुरा। महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच युवकों की जिंदा जलकर मौत के मामले ने प्रदेश सरकार तक को हिला दिया है। स्लीपर बस और कार के बीच हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच विमान हादसे की तर्ज पर की जाएगी। दिल्ली की सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम क्रैश इंवेस्टिगेशन करेगी। जरूरी हुआ तो हादसे के सीन को रिक्रिएट कर उसका विश्लेषण किया जाएगा।
टीम इसी जांच के तहत घटनास्थल की फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार करेगी। हादसे के पीछे की वजह जानने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तकनीकी जांच होगी है। सड़क की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, उसे बनाने में इस्तेमाल किए मैटेरियल पर रिसर्च की जाएगी। वाहन में हादसे के समय क्या तकनीकी खामी थी, चालक की भूमिका कैसी रही होगी आदि बिंदुओं पर जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी है। उस रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में इस प्रकार के हादसे न हो, इसका प्लान तैयार किया जाएगा।
तीन स्तरीय टीम 20 से अधिक बिंदुओं पर कर रही जांच
एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि क्रैश इंवेस्टिगेशन सेव लाइफ फाउंडेशन करेगी। वह अपनी रिपोर्ट परिवहन मंत्रालय व यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण को देगी। मगर, जिले स्तर की एक टीम, जिसमें ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल है, 20 से अधिक बिंदुओं पर हादसे की जांच कर रही है। रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट घोषित करने को खंगाली जा रही पत्रावली
यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन संख्या 117 के पास, जिस स्थान पर हादसा हुआ उसके 500 मीटर के दायरे में बीते तीन साल में कितने हादसे हुए इसका डाटा निकालने के लिए पत्रावली खंगाली जा रही हैं। दरअसल, सरकार का नियम है कि सड़क पर जिस जगह बार-बार हादसे होते हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। नियम है कि किसी सड़क, हाइवे, एक्सप्रेस-वे पर अगर एक ही जगह तीन साल में पांच सड़क हादसे हो जाएं या फिर तीन साल में दस मौत हो जाएं तो उसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है। ब्लैक स्पॉट घोषित करने के बाद उस स्थल पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड/चेतावनी चिह्न, रम्बल स्ट्रिप/स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग, कैट्स आई, सड़क की पटरी की मरंमत आदि के कार्य किए जाते हैं।
प्रयास तमाम, फिर भी वाहनों की रफ्तार बेलगाम
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे (आगरा-मथुरा-अलीगढ़-हाथरस-नोएडा) पर हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन मंत्रालय ने तमाम प्रयास किए हैं, लेकिन वाहनों की रफ्तार, इस कदर बेलगाम है कि चालकों को चालान की भारी भरकम जुर्माना राशि भी बौनी लगती है। वर्ष 2017 से 2024 में जनवरी तक इस मार्ग पर 919 लोग जान गंवा चुके हैं। आलम यह है कि मथुरा क्षेत्र में ही एक साल में 22153 वाहनों के ओवर स्पीड के चालान काटे गए हैं।
यमुना एक्सप्रेस-वे को 2012 में परिचालन में लाया गया। आगरा से नोएडा तक इसकी लंबाई 165 किलोमीटर और चौड़ाई 100 मीटर है। आगरा से होकर मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ व गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) तक जाने वाले इस एक्सप्रेस-वे के परिचालन में आने के बाद से अब तक 9 हजार से अधिक हादसे हो चुके हैं। उप्र सरकार ने 2021 में दिल्ली की सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ मिलकर एक करार किया था, जिसके तहत विमान हादसों की तर्ज पर हादसों की क्रैश इंवेस्टिगेशन कराने का निर्णय लिया गया। पांच जिलों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे पर हादसों की जांच के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस से हर जिले में अलग-अलग नोडल अधिकारी बनाए हैं।
एक निगाह आंकड़ों पर
160 किमी लंबा है आगरा से नोएडा तक एक्सप्रेस-वे
2012 में शुरुआत में 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा सकते थे कार
2016-17 में हादसों के चलते 100 किमी प्रतिघंटा कार और 80 किमी प्रति घंटा व्यावसायिक वाहनों की स्पीड तय
2021 में 80 किमी प्रति घंटा कार और 60 किमी प्रति घंटा व्यावसायिक वाहनों की रफ्तार तय की गई
हादसों पर निगाह
वर्ष मौत
2024 (अब तक) 15
2023 95
2022 106
2021 136
2020 122
2019 175
2018 124
2017 146
ओवरस्पीड में ई-चालान
माह ई-चालान
जनवरी 2023 में 1194
फरवरी 1964
मार्च 1295
अप्रैल 56
मई 53
जून 217
जुलाई 1411
अगस्त 350
सितंबर 3219
अक्तूबर 2924
नवंबर 3675
दिसंबर 3421
जनवरी 2024 में 2374