फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna banks glittered with Deepdaan

Mathura News: दीपदान से झिलमिलाया यमुना तट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Yamuna banks glittered with Deepdaan
मथुरा। दीपों के उजाले से जगमग होता यमुना घाट।  - फोटो : mathura
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर उनका आंगन बैकुंठ बन गया। ब्रज का दृश्य देख श्रद्धालु हर्षित हो उठे। जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। द्वारिकाधीश मंदिर में भी आस्था की अविरल धारा बहती रही। विश्राम घाट पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने 5252 दीपक जलाए।
विज्ञापन

सजे-धजे यमुना तट पर दीपों की झिलमिल रोशनी यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अहसास करा रही थी। लोग दीपों के बीच जाकर सेल्फी और फोटो ले रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विश्राम घाट पर 5252 दीपों से दीपदान किया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह सहित अधिकारी भी यहां दीपदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

देशभर से आए श्रद्धालु जब भगवान कृष्ण की पटरानी यमुना महारानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे तो घाटों पर झिलमिलाते दीपों को देख वह पुलकित हो उठे। उनके बीच में जाकर यादगार तस्वीर अपने मोबाइल में संजोने लगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, भाजपा नेता नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीपदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed