फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna assumes a fierce form, coastal villages submerged

Mathura News: यमुना ने धारण कर लिया रौद्र रूप, तटीय गांव जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Yamuna assumes a fierce form, coastal villages submerged
मथुरा। यमुना नदी में बाढ़ से सड़क पर आया पानी। - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। यमुना नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे पानी अचानक तटीय गांवों में घुस आया। जिससे अड्डा मीणा, छिनपारई, फिरोजपुर, अड्डा मल्हान, अड्डा जाटव, बाघर्रा, बरौठ, मंडारी, रायपुर, नानकपुर, भैरई, मुसमुना, मुकदुमपुर, खुशलागढ़ी, अनरदागढ़ी, भगवान गढ़ी, तिलकागढ़ी, जाफरपुर, मंगलखोर, इनायतगढ़, दौलतपुर, बसाऊ, वदेदना, मरहला मुक्खा, भूरगढ़ी, पालखेड़ा, पिथौरा व फरीदपुर आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

देर रात यमुना नदी का जल अड्डा फिरोजपुर रोड के ऊपर से गुजर गया। शाम तक दर्जनों गांवों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। इन गांवों के लोग दूसरे रास्तों से बाहर निकले। वहीं नदी का जल शाम लगभग 7 बजे छिनपारई प्याऊ के समीप से नौहझील-शेरगढ़ रोड के ऊपर से गुजर गया। तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण खेतों में खड़ीं धान, बाजरा, ज्वार व मूंगफली के अलावा अन्य फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीण महेंद्र, रवि कुमार, खिम्मो, पप्पू, अरविंद,चेतन, राम अवतार का कहना है कि इससे भारी पैमाने पर फसल का नुकसान होगा। यमुना के तटीय गांवों में हरी सब्जियों तोरई, भिंडी, पालक, लौकी, हरी मिर्च, करेला, अरबी आदि की पैदावार होती है। जिनके नष्ट होने से हरी सब्जियों के दामों में भी उछाल आ सकता है। पशुओं के चारे की कमी को लेकर भी लोगों में चिंता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत राहत सामग्री, चारा व चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, जलस्तर लगातार बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि यमुना में बाढ़ की आशंका को देखते हुए श्री झाड़ी हनुमान मंदिर व अड्डा मल्हान में बाढ़ नियंत्रण एवं बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाइपास सड़क धंसने से मैक्स गाड़ी फंसी, हादसा टला

बलदेव। नरहौली चौराहे से छिबरऊ बाइपास रोड ब्रहस्पतिवार को धंस गया था, जिसमें स्कूली बस फंस गई थी। वहीं शुक्रवार को यहां मैक्स गाड़ी सड़क में दो फुट तक फंस गई। मैक्स गाड़ी में लकड़ियां भरी हुईं थीं।

रजवाहा बाइपास की मुख्य सड़क धंसने से पूरा रास्ता गढ्ढे में तब्दील हो गया है। वाहनों को लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना पड़ रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग ने धंसी सड़क पर खानापूर्ति के लिए गड्ढे भर दिए हैं, लेकिन मिट्टी गीली होने व गड्ढा बड़ा होने से निकलना मुश्किल हो गया है। भाकियू नेता लेखराज सिंह पहलवान प्रधान, सत्यप्रकाश कटारा, अरुण शर्मा ने गड्ढे को भरकर शीघ्र निर्माण कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed