फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wrong Bill Sparks Power Cut Row: Consumer Forum Orders Restoration of Electricity Connection in 45 Days

बिल पर नाम डाल दिया गलत: टोरंट ने काटा बिजली कनेक्शन, आयोग ने 45 दिन में जोड़ने का आदेश

Tue, 21 Apr 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 12:53 PM IST
सार

आगरा में गलत व्यक्ति के नाम बकाया बिल दिखाकर टोरंट कंपनी ने एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया। उपभोक्ता आयोग ने आदेश दिया है कि 45 दिन में कनेक्शन जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए और वसूली सही व्यक्ति से की जाए।

विज्ञापन
Wrong Bill Sparks Power Cut Row: Consumer Forum Orders Restoration of Electricity Connection in 45 Days
बत्ती गुल

विस्तार

आगरा में टोरंट कंपनी ने अन्य युवक के नाम का बकाया बिल दिखाकर बिजली कनेक्शन काट दिया। वाद दायर करने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय के अध्यक्ष आशुतोष और सदस्य पारुल कौशिक ने सुनवाई की। उन्होंने टोरंट पावर और दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड को आदेश दिया कि 45 दिन के अंदर बिजली कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिसके नाम बकाया बिल है, उससे वसूल करें।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी नवीन कुमार सोनी ने वाद दायर किया था। बताया कि उनके पिता देवेंद्र सिंह सोनी ने वर्ष 2013 में दक्षिणांचल विद्युत विभाग से एक किलोवाट का घरेलू कनेक्शन स्वीकृत कराया था। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने खुद भुगतान किया। एक भी रुपये का बकाया बिल न होने पर भी 23 अगस्त, 2022 को दक्षिणांचल और टोरंट की संयुक्त टीम ने कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि राजकपूर नामक व्यक्ति ने इस मकान पर विद्युत कनेक्शन लिया था, जिस पर 84,634 रुपये बकाया चल रहा है, जबकि उनके पूरे परिवार में राजकपूर नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। उन्होंने मकान कभी किराए पर भी नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed