{"_id":"5e3318518ebc3e4b0c3b2823","slug":"wresling-mathura-news-agr427097698","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान पूजा तोमर ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान पूजा तोमर ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिहार के पटना में आयोजित सब जूनियर कुश्ती नेशनल चैंपियनशिप में मथुरा के अखाड़ा गोपाल आश्रम शिवाले पहलवान की शिष्य पहलवान पूजा तोमर ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वह मेडल जीतने वाली यूपी की अकेली खिलाड़ी है।
मथुरा आने पर पहलवान पूजा तोमर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शिवाले पहलवान ने कहा यह बिटिया मथुरा का नाम भारत में ही नहीं विदेशों में भी रोशन करेगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 1 जनवरी को भी स्कूल नेशनल में पूजा तोमर ने सिल्वर मेडल जीता था, वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ही महीने में 2 नेशनल सिल्वर मेडल जीतकर मथुरा का नाम रोशन किया।
स्वागत करने वालों में विजेंद्र भगत, नरेंद्र खलीफा, अयूब खलीफा, प्रेम खलीफा, जनार्दन पहलवान, राष्ट्रीय चैंपियन बृजमोहन, कोच बृज केसरी, देवेंद्र पहलवान, कमल किशोर, हनुमान पहलवान, ब्रज केसरी मुरारी पहलवान आदि मौजूद रहे।