फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   world bank will gave economic support

ब्रज का आकर्षण बनेंगे 11 कुंड

Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
world bank will gave economic support
विश्व बैंक की टीम
ब्रज की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के साथ अब 11 कुंडों को भी सजाने-संवारने की तैयारी है। प्रो पूअर पर्यटक स्कीम के तहत विश्व बैंक इसके लिए आर्थिक मदद देगी। बुधवार को इस संबंध में एक प्रेजेंटेशन विकास प्राधिकरण सभागार में दिया गया।
विज्ञापन


राज्य सरकार विश्व बैंक की सहायता से प्रो-पूअर पर्यटक स्कीम के तहत मथुरा में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर काम कर रही है। इसके तहत वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के विकास, वन चेतना केंद्र को कृष्णा वन का स्वरूप देने की योजना स्वीकृत कर दी गई है। इन दोनों प्रोजेक्टों के साथ अब मथुरा ब्रज क्षेत्र में 11 कुंडों के सजाने-संवारने का प्रोजेक्ट भी जोड़ दिया गया है। इन कुंडों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना में चयनित पांच कुंड नंदगांव, 4 गोवर्धन और एक-एक मथुरा औश्र वृंदावन से जुड़ा हुआ है। सभी कुंडों को उनके धार्मिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इनमें स्वच्छ जल के प्रबंध करने के साथ हरियाली, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था होगी। विकास इस तरह का होगा कि ये लोगों को धार्मिक महत्व और सुंदरता के चलते पर्यटकों को अपनी ओर आकषित करें। इस दौरान श्री बांके बिहारी मंदिर और कृष्णा वन की डीपीआर की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमवीडीए उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव विजय कुमार, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ला, अमित कादयान, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इन कुंडों का किया जाएगा विकास
हरजी कुंड, मधुसुदन कुंड, पोतराकुंड, प्रिया कुंड, बृषभान कुंड, विह्वल कुंड, नारद कुंड, मानसी गंगा, कुसुम सरोबर, दावानल कुंड और गोविंद कुंड।

वन चेतना केंद्र का भी दौरा किया
प्रो पूअर पर्यटन योजना के तहत ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र का विकास और वन चेतना केंद्र को कृष्णा वन पार्क के रूप में विकसित किया जाना है। 8 हेक्टेयर में कृष्णा वन पार्क और 2 हेक्टेयर में मयूर संरक्षण केंद्र का निर्माण होना है। विश्व बैंक की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को वन चेतना केंद्र का दौरा भी किया। दोपहर 2 बजे के करीब विश्व बैंक की सानिया सेठ और शाश्वत बंधो उपाध्याय वन चेतना केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण, सुंदरीकरण के कार्यों को देखा। वन विभाग के रेंजर एमके मीणा और सहायक वन अधिकारी वीपी गौतम आदि भी उपस्थित रहे।

आठ वर्ग किलोमीटर की परिधि में हाेंगे विकास कार्य
बांके बिहारी मंदिर की आठ वर्ग किमी की परिधि में विकास कार्य होने हैं। इस परिधि में प्राचीन मंदिरों की कुंज गलियों और मुख्य मार्गों को विकसित किया जाएगा। बांके बिहारी मंदिर के लिए गौतम पाड़ा मार्ग, विद्यापीठ चौराहा के साथ कालीदह से वीआईपी मार्ग का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

ईको फ्रैंडली होगा कृष्णावन पार्क
 8 हेक्टेयर में बनने वाले कृष्णा वन पार्क में सभी निर्माण पर्यावरण के अनुकूल होंगे। पार्क में कदंब, पीपल, जामुन, बरगद, शीशम, नीम, अमरूद आदि के पौधे लगाए जाएंगे। जल संरक्षण के उपाय भी होंगे। वन क्षेत्र से जंगली बबूल के पेड़ हटाए जाने हैं। वन विभाग सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस संबंध में अनुमति लेगा।


मयूर संरक्षण गृह का होगा निर्माण
वन चेतना केंद्र में दो हेक्टेयर भूमि पर मयूर संरक्षण गृह निर्माण भी प्रस्तावित है। वन विभाग के रेंजर एमके मीणा के अनुसार आए दिन बंदरों के हमलों से मोर घायल होने की घटनाएं होती हैं। सही उपचार और संरक्षण न मिलने से मोरों की संख्या भी कम हो रही है। इसे देखते हुए वृंदावन में मयूर संरक्षण गृह का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed