फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Worker murdered at under-construction guest house

Mathura News: निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में श्रमिक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Worker murdered at under-construction guest house
शटरिंग ठेकेदार की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए।
वृंदावन। चैतन्य विहार सेक्टर-4 में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में शटरिंग का काम करने वाले श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव निर्माण स्थल पर पट्टों के ऊपर पड़ा मिला और उसके सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच में शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। टीम को मौके पर खून से सनी ढाई-तीन फुट की बल्ली, एक हथौड़ी और खून से सना हुआ एक कपड़ा मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन हत्या का आरोप उसके साथ का काम करने वाले व्यक्ति पर लगा रहे हैं। वह गायब हो गया है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से मध्य प्रदेश के विधूना के मुगपुर गांव निवासी पप्पू पुत्र स्व. गयाप्रसाद वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर-4 में पंकज झा के गेस्ट हाउस में शटरिंग लगवाने का काम करवा रहा है। रात को काम के बाद वह पप्पू और एक अन्य साथी निर्माण स्थल पर ही रुके हुए थे। बाकी के मजदूर काम समाप्त होने के बाद अपने-अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर काम देखने वाला इंजीनियर पहुंचा तो निर्माण स्थल पर पप्पू को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर वह घबरा गया। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि पप्पू का शव निर्माणाधीन इमारत में पट्टों के ऊपर पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

पहले पुलिस को लगा हो सकता है कि यह हादसा हो लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से हत्या किए जाने की ओर इशारा किया तो पुलिस ने इस दिशा में जांच आगे बढ़ा दी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने तुरंत ही फारेंसिक टीम को जांच करने के निर्देश दिए। फारेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलित किए। मौके पर टीम को खून से सनी लकड़ी की बल्ली, हथौड़ी और खून से सना कपड़ा मिला। टीम ने आसपास के कई फिंगर प्रिंट भी लिए। सीओ वृंदावन संदीप सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले ही विधूना से आया था पप्पू

ठेकेदार पप्पू अविवाहित था। वह दो दिन पूर्व ही विधूना अपने घर से लौटकर आया था। वह तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। दो भाईयों विवाहित हैं और विधूना में ही रहते हैं। मृतक का मौसेरा भाई पुलिस में है। जानकारी के बाद वह वृंदावन आ गया और उसने अन्य परिजनों के साथ मिलकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

होनी ने उसे जाने ही नहीं दिया
साथी मजदूरों ने बताया कि पप्पू कभी भी यहां नहीं रुकता था। काम करने के बाद वह आश्रम पर चला जाता था लेकिन होनी ने उसे बुधवार की रात को रोक लिया और सुबह उसका शव मिला। उसकी मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी हर किसी से दोस्ती हो जाती थी। वह गांव के दोस्त के साथ यहां रह रहा था। दोनों लोग एक साथ काम करते थे।

---------------
सीसीटीवी कैमरे में मिले साक्ष्य
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उनमें से एक कैमरे में साक्ष्य मिले हैं। इसमें एक व्यक्ति पप्पू पर लकड़ी की बल्ली से वार करता नजर आ रहा है और वह अपना बचाव करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed