फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Work on two suspension bridges on Yamuna river will start soon

Mathura News: यमुना नदी पर दो सस्पेंशन पुलों का जल्द होगा काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Work on two suspension bridges on Yamuna river will start soon
मथुरा। मथुरा और वृंदावन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यमुना नदी पर दो सस्पेंशन पुल बनाए जाएंगे। यह सस्पेंशन पुल मथुरा में विश्राम घाट के सामने और वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के सामने प्रस्तावित हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम की ओर से सर्वे कराया गया है, जिसकी डीपीआर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा और वृंदावन में बाहरी श्रद्धालुओं के दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए यमुना के पूर्वी तट की ओर दो सस्पेंशन पुल की परियोजना उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार की थी। वृंदावन क्षेत्र में प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों की संख्या के कारण वृंदावन शहर की यातायात व्यवस्था के निदान के लिए ब्रज तीर्थ पथ का निर्माण यमुना नदी के पूर्वी तट पर प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के पास यमुना नदी पर सस्पेंशन पुल बनाया जाएगा। यातायात की समस्या मथुरा में भी इसी तरह की है। यही कारण है कि द्वारिकाधीश मंदिर के समीप भी यमुना पर सस्पेंशन पुल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम ने संयुक्त रूप से इन परियोजनाओं के लिए सर्वे कार्य किया है और अब उसकी डीपीआर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम होगा यातायात का दबाव

इस तरह श्रद्धालुओं के वाहन यमुना के दूसरी ओर पार्क कराए जाएंगे, जिससे मथुरा-वृंदावन शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इन पुलों से पैदल चलकर श्रद्धालु यमुना पुल पार कर मथुरा-वृंदावन जाएंगे और मंदिरों के दर्शन कर वापस लौटेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर और बांकेबिहारी मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं के पैदल जाने के कारण इन स्थानों पर यातायात का दबाव कम होगा।



वर्जन-

यमुना नदी पर प्रस्तावित सस्पेंशन पुलों के लिए संयुक्त सर्वे हो चुका है। आचार संहिता के बाद इस पर काम शुरू होगा।

- एसबी सिंह, सीईओ उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed