फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women who have been protesting continuously for 70 days fed sweets to each other

Mathura News: 70 दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Women who have been protesting continuously for 70 days fed sweets to each other
मथुरा। श्री बांकेबिहारी मंदिर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाती हुईं महिलाएं।  - फोटो : mathura
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर और न्यास के विरोध में 70 दिन से चल रहे प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को महिलाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अध्यादेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अस्थायी रोक लगाई तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कोर्ट का आदेश उनके लिए संजीवनी के समान रहा।
विज्ञापन

नीलम गोस्वामी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जीत की कुछ सीढि़यां चढ़ाने का काम किया है। यह फैसला ठाकुरजी ने कराया है। हमें अपने आराध्य पर पूरा भरोसा था। इसलिए लगातार अभी तक प्रार्थनाओं का दौर जारी था।
विज्ञापन

सुमन गोस्वामी ने कहा कि आज चेहरे पर जो खुशी दिखाई दे रही है, वह ठाकुरजी की मर्जी से आई है। हम आगे भी प्रार्थना करते रहेंगे कि यह कॉरिडोर रूपी राक्षस कहीं दूर चला जाए। रेनू गोस्वामी व अनुराधा गोस्वामी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज गोस्वामियों के हित में जो फैसला दिया है तो स्वागत योग्य है। बिहारीजी हमारे आराध्य हैं, वह हमारे साथ अन्याय कैसे होने देंगे। निशा शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर सरकार ने जल्दबाजी की, वह आज कोर्ट में साबित हो गई। कोर्ट ने अस्थायी रोक लगा दी। यह बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed