{"_id":"62d59fa325b18e72c90ec515","slug":"women-prisoners-in-jail-will-do-makeup-on-hariyali-teej-mathura-news-mtr5210095135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में महिला बंदी हरियाली तीज पर करेंगी शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में महिला बंदी हरियाली तीज पर करेंगी शृंगार
विज्ञापन
मथुरा। इस दफा हरियाली तीज पर जेल में बंद ६० महिला बंदियों के लिए विशेष इंतजाम होगा। उन्हें जेल मेें शृंगार का सामान दिया जाएगा। इससे वह हरियाली तीज को पूरी रीति रिवाज से मना सकेंगी।
जेल प्रशासन ने इस कार्य के लिए महिला डिप्टी जेलर शिवानी यादव को जिम्मेदारी दी है। डिप्टी जेलर ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार पूरी रीति रिवाज के साथ मनाया जाएगा। सभी महिला बंदियों को नये वस्त्रों के अलावा सुहाग का पूरा सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला कारागार की महिला बैरक में कुल 60 महिला बंदी और उनके साथ 4 छोटे बच्चे निवासरत हैं। बच्चों को भी जेल प्रशासन की ओर से कपड़े भेंट किए जाएंगे। इसकी सभी तैयारियां जेल प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। हरियाली तीज को लेकर महिला बंदी भी उत्साहित हैं। इस अवसर पर महिला बंदियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।