फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women of the group reached Rajiv Bhawan to stop the transfer of BMM

Mathura News: बीएमएम का तबादला रुकवाने के लिए राजीव भवन पहुंचीं समूह की महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women of the group reached Rajiv Bhawan to stop the transfer of BMM
मथुरा। सीडीओ कार्यालय के बाहर खड़ी महिलाएं।  - फोटो : mathura
मथुरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत राया ब्लॉक में तैनात बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) का तबादला रुकवाने के लिए समूह की 24 महिलाएं सोमवार को अधिकारियों से मिलने राजीव भवन पहुंचीं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर बीएमएम का तबादला नहीं रुका तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

सीडीओ मनीष मीना ने एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ब्लॉकों में तैनात बीएमएम को इधर से उधर कर दिया था। ये अधिकारी तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर टिके थे। इसमें राया ब्लॉक के बीएमएम श्याम शर्मा का भी नाम शामिल था। वह करीब चार साल से एक ही स्थान पर तैनात थे। हालांकि उनके तबादला होने से क्षेत्र की समूह की महिलाओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि बीएमएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हित में कार्य किए हैं। इसलिए उनका तबादला रोका जाए। वह सोमवार को इसी मांग को लेकर राजीव भवन पहुंचीं। मुड़िया मेला में ड्यूटी होने से कोई भी अधिकारी महिलाओं को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता, मंजू और रेनू ने बताया है कि अगर बीएमएम का तबादला नहीं रुका तो सभी महिलाएं आंदोलन करेंगी। डीसी मनरेगा विजय पांडेय ने कहा कि तीन साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर रहने वाले ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। श्याम शर्मा को भी राया से हटाकर फरह ब्लॉक में तैनात किया गया है। मामले में अगर कोई प्रार्थना पत्र मिलेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed