फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women expressed displeasure with a member of High Powered Committee

Mathura News: हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य से खफा महिलाओं ने जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women expressed displeasure with a member of High Powered Committee
श्री बांकेबिहारी मंदिर पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य और मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी पर सोशल मीडिया पर सेवायत परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर नाराजगी जताते हुए महिलाओं ने मंदिर पर प्रदर्शन किया। मंदिर के चबूतरे पर एक स्वर में नाराजगी जताई। वहीं सेवायतों ने कमेटी के सदस्य को मर्यादित शब्दों को इस्तेमाल करने को कहा है।
विज्ञापन

श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के खिलाफ सेवायत परिवार की महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। मंदिर के गेट नंबर 1 पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने दिनेश गोस्वामी की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए। कहा कि वे प्रशासन के साथ मिलकर सेवायतों पर रजिस्ट्री करने का दबाव बना रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि दिनेश गोस्वामी कमेटी में हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए हम अपनी बात रखने उनके पास गए थे, लेकिन बदले में हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाई पावर्ड कमेटी भय का माहौल पैदा कर कॉरिडोर के लिए जमीन हथियाना चाहती है। वहीं दिनेश गोस्वामी की शिकायत पर वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही रेनू गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। सदस्य ने झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई है। हम सभी महिलाएं तो उनसे मिलने गईं थीं उनके घर पर किसी से अभद्रता नहीं की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे शब्दों को प्रयोग किया यह ठीक नहीं है। नीलम गोस्वामी ने कहा की हम सभी महिलाओं लगाए गए आरोप निराधार हैं। महिलाओं ने कमेटी के अध्यक्ष से बात करने के लिए समय मांगा है। वह उनके सामने पूरी बात रखेंगी। इस मौके पर कुसुम गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, राधा मिश्रा, नीरू गोस्वामी, राखी गोस्वामी, ममता गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed