फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women are not getting their rights while traveling.

Mathura News: महिलाओं को सफर में नहीं मिल रहा हक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Women are not getting their rights while traveling.
मथुरा डिपो की बस में महिला सीट घेरकर बैठे पुरूष। संवाद
मथुरा। रोडवेज बस में अकेली यात्रा कर रहीं महिलाएं सह पुरुष यात्री के साथ सफर करने के लिए मजबूर हैं। कारण परिवहन निगम की अधिकांश बसों में महिला यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों पर पुरुष बैठे दिखाई देते हैं। महिलाओं के कहने पर भी ये यात्री सीट से नहीं उठते हैं। वहीं चालक और परिचालक भी दखलंदाजी देना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन

निगम की ओर से महिलाओं के लिए आरक्षित सीट का प्रयोग कर रहे पुरुषों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। कई बार पुरुषों के साथ सीट साझा कर रहीं महिलाएं खुद को असहज महसूस करती हैं। बुधवार को दोपहर 15:05 बजे पुराने बस स्टैंड पर खड़ी रुहेलखंड डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेटी 6629 में भीड़ अधिक थी। कुछ यात्री खड़े हुए थे। बदायूं जाने के लिए आई महिला सीमा सीट न खाली मिलने पर बस से उतर आई। ऐसा ही हाल मथुरा डिपो की बस संख्या यूपी 85 डीटी 2338 में दिखा। फिरोजाबाद जा रहीं महिला नीतू को पीछे खाली सीटों पर बैठना पड़ा। उसने महिला सीट पर बैठे यात्री से उठने के लिए कहा भी, पुरुष ने अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ जाने के लिए बस पकड़नी थी, भीड़ अधिक थी। किसी ने महिला सीट पर बैठे पुरुष से कुछ नहीं कहा। बस से उतरने में ही भलाई समझी।- मधु
बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठे पुरुष यात्रियों को महिला के आने पर खुद ही सीट से उठ जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है। -सविता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed