फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman's condition deteriorated after sterilization

Mathura News: नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated after sterilization
मथुरा। जयगुरूदेव चौराहा के समीप एक क्लीनिक पर एक महिला की नसबंदी के बाद हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित महिला को लेकर परिजन और स्थानीय लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद क्लीनिक संचालक पीड़ित महिला के अनुसार उपचार के लिए तैयार हो गया है।
विज्ञापन


हाईवे पर जयगुरुदेव चौराहा के समीप सूर्या क्लीनिक पर शांति नगर कॉलोनी दामोदरपुरा के निवासी कालीचरन की बहन ने सात जून को नसबंदी कराई थी। नसबंदी के बाद टांके लगाकर बहन को डॉक्टर ने घर भेज दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब महिला की परेशानी के बारे में चिकित्सक और क्लीनिक के संचालक को बताया गया तो उन्होंने इलाज तक नहीं किया।
विज्ञापन


मरीज को दूसरे नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में क्लीनिक द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। इस मामले से नाराज महिला के परिजन स्थानीय लोगों के साथ शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीएमओ को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. एके वर्मा ने बताया कि सूर्या क्लीनिक में नसबंदी के ऑपरेशन के बाद महिला का टांका फंस गया है, जिसके कारण महिला को परेशानी हो गई है। क्लीनिक के संचालक से बात की गई है। क्लीनिक संचालक महिला का उपचार करने को तैयार है। यदि वह किसी निजी अस्पताल में उपचार कराना चाहते हैं तो उसका भी खर्चा देने के लिए तैयार हैं। यह क्लीनिक सरकार से संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed