{"_id":"5755b69d4f1c1be6209c54c3","slug":"woman-was-also-in-ramvriksh-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष के ‘महल’ में रहती थीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवृक्ष के ‘महल’ में रहती थीं महिलाएं
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल के कब्जे के बाद जब जवाहर बाग खुला तो हर कोई हैरान रह गया। साधारण धोती या लुंगी कुर्ता पहने वाले रामवृक्ष का रहन सहन रईसों जैसा था। जिला उद्यान अधिकारी के आवास को उसने अपना ठिकाना बना रखा था। वैसे तो वह अकेला रहता था, लेकिन बेडरूम में मंहगी साड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें से कुछ जल भी गईं हैं।
लड़कियों के जींस-टॉप भी उसके कमरे से मिले हैं। आंगन में भी महिलाओं के कपड़े सूख रहे थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह महिलाएं कौन थी, क्या वे गिरफ्तार की गई महिलाओं में हैं या फिर फरार हो र्गइं। क्या परिवार की महिलाएं भी आती जाती थीं।
उसकी नजदीकी किन-किन महिलाओं से थी, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है ताकि उसके और उसके संपर्कों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके।
शराब भी बनाई जाती थी बाग में
बाग में अवैध शराब बनाने की भट्टियां भी चलती थी। बाग की जमीन में जगह-जगह घड़े दबे मिले हैं। इन सभी घड़ों में गुड़ का पानी भरा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी गुड़ से यहां शराब तैयार की जाती थी। अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों का भी जखीरा था। बियर की बोतलें तो जगह-जगह बिखरीं पड़ी मिलीं। इससे यह तो साफ है कि यहां शराब पीने पर कोई पाबंदी नहीं थी।