{"_id":"6a7cd086a5b49f4f680f3579","slug":"woman-strangled-to-death-police-register-fir-mathura-news-c-412-1-mt21014-10624-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना में मिली जिस अज्ञात महिला की लाश, उसकी गला दबाकर हुई हत्या; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना में मिली जिस अज्ञात महिला की लाश, उसकी गला दबाकर हुई हत्या; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
सार
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में जरारा नहर से मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में जरारा नहर में सिंकदरपुर के समीप मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सुरीर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 12 दिन पूर्व जरारा नहर में सिंकदरपुर और जरारा गांव के मध्य पानी में बहकर आए एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ समीपवर्ती क्षेत्रों में भी महिला का शव मिलने की सूचना और फोटो वाले पंपलेट भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया था।
पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। सुरीर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब महिला की पहचान के प्रयास में जुट गई है।