फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman slapped and kicked Shohda for molesting her In Bharatpur

छेड़खानी पड़ी भारीः सरे बाजार महिला ने शोहदे पर बरसाए थप्पड़ और लात, खरीदारी करते समय गलत तरीके से किया था टच

Wed, 15 Mar 2023 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 04:23 PM IST
सार

बाजार में खरीदारी करते समय शोहदे ने महिला पर कमेंट करते हुए गलत तरीके से टच कर दिया। इस पर महिला ने उसे लात-घूसों, थप्पड़ों से जमकर पीटा। लोगों ने भी पकड़कर उसकी पिटाई की। 

विज्ञापन
woman slapped and kicked Shohda for molesting her In Bharatpur
महिला ने शोहदे को लात से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला ने शोहदे पर जमकर थप्पड़ और लात बरसाए। बाजार से खरीदारी करते समय शोहदे ने महिला को गलत तरीके से टच कर दिया। इस पर महिला का पारा चढ़ गया और उसने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


मामला मथुरा थाना क्षेत्र के महिला उद्योग विभाग के कंपनी बाग का है। यहां मंगलवार को मंगलहाट (साप्ताहिक बाजार) लगती है। बाजार में एक महिला दुकान पर खरीदारी कर रही थी। इसी समय पास में खड़े युवक ने उससे कुछ हंसी मजाक किया। इस पर महिला ने कुछ खास उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन

 

woman slapped and kicked Shohda for molesting her In Bharatpur
शोहदे को थप्पड़ों से पीटा - फोटो : अमर उजाला

पकड़ने के लिए मचाया शोर 

इसके बाद महिला सामान लेकर जाने लगी तो युवक ने उसे पीछे से गलत तरीके से टच कर लिया। इस पर महिला का माथा ठनक गया। वह पलटी और युवक पर झपटी। इस पर युवक भाग निकला। महिला ने उसे पकड़ने के लिए शोर मचाया। इस पर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

woman slapped and kicked Shohda for molesting her In Bharatpur
पब्लिक ने भी कुटाई - फोटो : अमर उजाला

युवक पर बरसाने लगी थप्पड़ 

पकड़े जाने के बाद महिला पास में पहुंची और युवक पर थप्पड़ बरसाने लगी। हालांकि वह माफी मांगता रहा लेकिन महिला ने उसकी गलती को माफ नहीं किया। उसने सरे बाजार युवक को जमकर पीटा। थप्पड़ बरसाने के साथ ही उसे लातों से भी पीटा। इसका किसी ने वीडियो भी बना लिया। जो सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed