{"_id":"6411a36fa22dca7ad406303d","slug":"woman-slapped-and-kicked-shohda-for-molesting-her-in-bharatpur-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पड़ी भारीः सरे बाजार महिला ने शोहदे पर बरसाए थप्पड़ और लात, खरीदारी करते समय गलत तरीके से किया था टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी पड़ी भारीः सरे बाजार महिला ने शोहदे पर बरसाए थप्पड़ और लात, खरीदारी करते समय गलत तरीके से किया था टच
Wed, 15 Mar 2023 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Mar 2023 04:23 PM IST
सार
बाजार में खरीदारी करते समय शोहदे ने महिला पर कमेंट करते हुए गलत तरीके से टच कर दिया। इस पर महिला ने उसे लात-घूसों, थप्पड़ों से जमकर पीटा। लोगों ने भी पकड़कर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
महिला ने शोहदे को लात से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले में एक महिला ने शोहदे पर जमकर थप्पड़ और लात बरसाए। बाजार से खरीदारी करते समय शोहदे ने महिला को गलत तरीके से टच कर दिया। इस पर महिला का पारा चढ़ गया और उसने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।
मामला मथुरा थाना क्षेत्र के महिला उद्योग विभाग के कंपनी बाग का है। यहां मंगलवार को मंगलहाट (साप्ताहिक बाजार) लगती है। बाजार में एक महिला दुकान पर खरीदारी कर रही थी। इसी समय पास में खड़े युवक ने उससे कुछ हंसी मजाक किया। इस पर महिला ने कुछ खास उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
मामला मथुरा थाना क्षेत्र के महिला उद्योग विभाग के कंपनी बाग का है। यहां मंगलवार को मंगलहाट (साप्ताहिक बाजार) लगती है। बाजार में एक महिला दुकान पर खरीदारी कर रही थी। इसी समय पास में खड़े युवक ने उससे कुछ हंसी मजाक किया। इस पर महिला ने कुछ खास उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन
शोहदे को थप्पड़ों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
पकड़ने के लिए मचाया शोर
इसके बाद महिला सामान लेकर जाने लगी तो युवक ने उसे पीछे से गलत तरीके से टच कर लिया। इस पर महिला का माथा ठनक गया। वह पलटी और युवक पर झपटी। इस पर युवक भाग निकला। महिला ने उसे पकड़ने के लिए शोर मचाया। इस पर लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पब्लिक ने भी कुटाई
- फोटो : अमर उजाला