फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman should encourage others to study

शिक्षा की मशाल लेकर समाज को रोशन करें महिलाएं

Thu, 15 Sep 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 15 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
woman should encourage others to study
नारी सम्मान - फोटो : अमर उजाला
अग्रवाटिका में बुधवार को अमर उजाला और यूपी सरकार ने संयुक्त रूप से नारी सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रदेश सरकार कर महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। समाजवादी पेंशन और कन्या विद्या धन के चेक व परिचय पत्र बांटे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति शिक्षा की मशाल लेकर समाज को रोशन करने का कार्य कर सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने सिंधु और साक्षी की तरह देश का मान बढ़ाने का आह्वान मौजूद नारी शक्ति से किया। सम्मान पाकर नारियाें ने थैंक्स अमर उजाला, थैंक्यू यूपी सरकार कहा। सभी ने अमर उजाला और प्रदेश सरकार की साझा मुहिम को सराहा। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने महिला सुरक्षा के लिए चल रहे प्रयासों और 1090 सहित कई हेल्पलाइनों की जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कानूनी मदद के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा मंच पर जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद शंकर तिवारी ने समाजवादी पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ योजना की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक आईपीएस सोलंकी ने कन्या विद्याधन और जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने महिला कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अल्पसंख्यक समाज को बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति देने की योजनाआें की जानकारी दी। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को परिवार की मुखिया बना दिया है। योजनाओं का लाभ महिलाओं के बैंक खातों में आ रहा है। इससे वह सम्मानित महसूस कर रही हैं।


समाजवादी पेंशन के परिचय पत्र, कन्या विद्या धन के चेक बांटे
अमर उजाला और यूपी सरकार की ओर से आयोजित नारी सम्मान समारोह में समाजवादी पेंशन योजना के परिचय पत्र महिलाओं को दिए गए। करीब 40 महिलाओं को जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार तिवारी की मौजूदगी में एडीएम प्रशासन ने परिचय पत्र प्रदान किए। अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं भी समाजवादी पेंशन योजना की लाभार्थी बनीं। कन्या विद्या धन योजना के तहत जिलाविद्यालय निरीक्षक आईपीएस सोलंकी द्वारा उपलब्ध कराए गए 30-30 हजार रुपये के चेक एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी और एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने पात्र बेटियों को प्रदान किए।  

    
सम्मान की राशि बड़ा सहारा
नारी सम्मान समारोह में सम्मानित दीक्षा ने कहा कि अखिलेश सरकार ने उन्हें कन्या विद्या धन का लाभ दिया है। यह राशि शिक्षा को आगे जारी रखने में बड़ा सहारा बनेगी। 
नर्मदा बोलीं कि कन्या विद्या धन योजना में उन्हें 30 हजार रुपये मिले हैं। यह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए बहुत अच्छी है। इससे गरीब परिवार की छात्राएं आगे पढ़ाई जारी रख सकती हैं। 
राधेश्याम कालोनी निवासी फूलबती ने बताया कि समाजवादी पेंशन के लिए उनका चयन किया गया है। योजना से उन्हें 6000 रुपये वार्षिक मिलेंगे। गरीबों के लिए यह राशि बड़ा सहारा है।

चौबच्चा निवासी मंजू देवी ने कहा कि उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ प्रदेश सरकार ने दिया है। इसमें 500 रुपये प्रतिमाह की दर से त्रैमासिक राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है।

पालीखेड़ा निवासी फूलबती ने बताया कि सरकार ने उन्हें शौचालय बना कर दिया है। अब घर की महिलाओं को खुले में शौच के लिए नहीं जाना पड़ता है। इस योजना का लाभ गांव की अन्य महिलाओं को भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed