{"_id":"6511d902adf47582090d7364","slug":"woman-raped-by-luring-accused-of-religious-conversion-mathura-news-c-160-1-sagr1034-906-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला को झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला को झांसे में लेकर किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
विज्ञापन
कोसीकलां। बठैन गेट पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाली एक महिला को फुसलाकर समुदाय विशेष के युवक ने अपने जाल में फंसा लिया और दुष्कर्म किया। बाद में परिजनों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला का आरोप है कि निकासा निवासी युवक शादी पार्टियों में काम करता है। उसने काम के बहाने रोटी पूड़ी बेलने के काम पर रख लिया और नजदीकियां बढ़ाने लगा। कहा कि उसके कई होटल हैं उसे पत्नी की तरह रखेगा, वह उसके झांसे में आ गई। वह अपने साथ बरसाना, मथुरा व वृंदावन ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने पति, पुत्र को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए कहा। बाद में मंदिर जाने, पूजा पाठ करने की मना करने लगा तो पता चला कि वह मुस्लिम है।
जब पीड़िता ने विरोध किया तो पिटाई करने लगा। पीड़िता ने 2 सितंबर को इसकी शिकायत उसके परिजनों से की तो उसकी पिटाई कर धर्म परिवर्तन करने को कहा। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है, प्रथम दृष्ट्या मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।