फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman injured in robber attack dies during treatment

Mathura News: लुटेरे के हमले में घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in robber attack dies during treatment
नौहझील (मथुरा)। नौहझील थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक लुटेरा बुजुर्ग महिला पर हमला कर घर में खड़ी बाइक व मोबाइल फोन लूट ले गया था। घायल महिला ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। शाम को गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस लुटेरे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नौहझील-बाजना मार्ग स्थित निर्फाद अस्पताल के सामने स्थित घर में दोपहर 2 बजे घुसा लुटेरा वहां खड़ी बाइक ले जाने लगा। 63 वर्षीय लालो देवी ने विरोध किया तो लुटेरे ने महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी घर में खड़ी बाइक व मोबाइल फोन लूटकर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरे की पहचान बाजना के मोहल्ला ब्रजनगर निवासी मोहित उर्फ मोनू पाठक के रूप में की।
विज्ञापन

शनिवार रात उसे बाइक सहित नौशेरपुर मार्ग से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया था। इधर अस्पताल में घायल महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई थी। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। इधर इलाका पुलिस ने लूट की घटना को मारपीट और चोरी में दर्ज किया है। इससे लोगों में उसकी हीलाहवाली की चर्चा है। वहीं पुलिस लुटेरे से मोबाइल फोन बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed