फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman injured by stabbing of youth dies

Mathura News: युवक के चाकू घोंपने से घायल महिला की मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman injured by stabbing of youth dies
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट बिजली घर स्थित मजार पर 26 जुलाई को परिचित युवक ने चाकू से वार कर महिला को घायल कर दिया था। महिला ने शनिवार रात उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया। आगरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इधर, सदर बाजार पुलिस हमलावर के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे को अब हत्या में तरमीम करने की तैयारी में लग गई है। 26 जुलाई को 24 वर्षीय जोरा खातून पत्नी सिराज निवासी सराय काले खां, निजामुद्दीन, दिल्ली दवा लेने के लिए मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में आई थी। यहां वे फेसबुक पर करीब डेढ़ साल से परिचित 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन निवासी बड़ा बाजार, सदर से मिलने कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। यहां कहासुनी के बीच सद्दाम ने महिला को चाकू घोंप दिए। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि हमले वाले दिन घायल महिला ने खुद ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। उसी तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा सद्दाम पर दर्ज किया था, जिसे अब हत्या में तरमीम किया जा रहा है। वहीं, सद्दाम की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed