फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman health deteriorated in Chattisgarh Express and she died

UP: ट्रेन में बिगड़ी महिला की तबीयत...यात्रियों ने दी कंट्रोल रूम में सूचना, रास्ते में ही तोड़ दिया दम

Wed, 27 Aug 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 27 Aug 2025 09:36 PM IST
सार

दिल्ली से ट्रेन में बैठी महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी यात्रियों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मथुरा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
woman health deteriorated in Chattisgarh Express and she died
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दिल्ली से छत्तीसगढ़ जा रही महिला यात्री की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ट्रेन जैसे ही दिल्ली से निकली तो कोच में सवार अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो जीआरपी ने चिकित्सकों को बुलाकर महिला की जांच कराई, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम तहसील पंडरिया के गांव राम्हेपुर निवासी गरीबीन (57) दिल्ली से छत्तीसगढ़ अपने बेटा और बेटी के साथ जा रही थीं। महिला कोच एस-3 में बैठी थीं, जबकि दोनों बच्चे दूसरे कोच में थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम पर शिकायत यात्रियों ने की थी, इसके बाद ट्रेन जैसे ही यहां आई तो चिकित्सकों की टीम ने महिला की जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। बच्चे महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ घर ले गए। उन्होंने बताया कि महिला की तबीयत पहले से ही खराब थी। दवा लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed