फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman gives birth baby girl station RPF prompt action

Mathura News: स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से महिला ने दिया बच्ची को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth baby girl station RPF prompt action
मथुरा। गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान मथुरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला। प्लेटफॉर्म संख्या 6 व 7 पर एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर आरपीएफ की महिला कर्मियों ने डॉक्टर के पहुंचने से पहले सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन

महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों स्वस्थ हैं। शनिवार को ट्रेन संख्या 14725 से बावल स्टेशन से मथुरा पहुंची धनकुंवर (35 वर्ष) प्लेटफॉर्म पर उतरते ही बेहोश होकर गिर गई। उनके पति पवन ने आरपीएफ को बताया कि पत्नी का प्रसव किसी भी समय हो सकता है। सूचना मिलते ही मेला ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा विशेष बल के सहायक उपनिरीक्षक संतोष यादव ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद महिला सहायक उपनिरीक्षक शीतला, महिला आरक्षी पिंकी देवी और महिला आरक्षी अनुपम गौतम मौके पर पहुंचीं। रेलवे चिकित्सकों के आने से पहले महिला आरपीएफ टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 6-7 स्थित नए फुटओवर ब्रिज के नीचे सुरक्षित व्यवस्था कर प्रसव कराया। कुछ ही देर बाद डॉ. अभय, डॉ. हर्षित और उनकी मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और जच्चा और नवजात को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। महिला के पति ने आरपीएफ टीम की त्वरित सहायता और मानवीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed