फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman from Nainital allegedly assaulted at Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नैनीताल की श्रद्धालु महिला से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman from Nainital allegedly assaulted at Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। नैनीताल से श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई महिला से वीआईपी कठघरे के समीप सेवायत गोस्वामी ने अभद्रता करने के साथ ही उसके साथ मारपीट कर दी। इससे महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी नेहा अपनी बेटी एवं बहन के साथ शुक्रवार सुबह श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचीं। वीआईपी कठघरे के पास से वह बांकेबिहारी के दर्शन कर रही थीं। तभी वहां मौजूद मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने उन्हें पीछे की ओर धकेला। जब महिला ने इसका विरोध किया तो गोस्वामी और श्रद्धालु महिला के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गोस्वामी ने उनसे अभद्रता करते हुए धक्का दिया और वीआईपी कठघरे का गेट बंद कर दिया। इससे श्रद्धालु महिला के हाथ में गंभीर चोट आई हैं। पीड़िता घटना की शिकायत करने श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंची। वहां से उन्हें कोतवाली भेज दिया। यहां पीड़िता ने घटना की तहरीर दी है। सीओ सदर पीपी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed