फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman from Mathura died and three missing in  stampede at Bhole Baba satsang in Hathras

हाथरस हादसा: मथुरा की एक महिला की मौत... तीन लापता, भगदड़ में एक के ऊपर एक नाले में गिर गए लोग

Tue, 02 Jul 2024 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 09:05 PM IST
सार

हाथरस हादसे में मथुरा की एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं लापता हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भगदड़ में एक के ऊपर एक नाले में लोग गिर गए। 

विज्ञापन
woman from Mathura died and three missing in  stampede at Bhole Baba satsang in Hathras
एटा मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के हाथरस में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में मथुरा की एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अबी लापता हैं। घटना से घर में चीख पुकार मची है। सत्संग में नैनू पट्टी से करीब 15 और सौंख की जाटव बस्ती और गांव बछगांव से तीन बसों में करीब 200 लोग गए थे।  

विज्ञापन


मगोर्रा थाना क्षेत्र के डोमपुरा गांव व नगला हरजू से करीब 15 महिलाएं सिंकदराराऊ में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में गई थीं। सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ में डोमपुरा निवासी वासो देवी (70) पत्नी फूल सिंह की भीड़ में दबने से मौत हो गई। जबकि श्यामवती पत्नी सोरन सिंह, शकुंतला देवी पत्नी श्यामवीर, अंगूरी देवी पत्नी शिम्मू अभी तक लापता हैं। 
विज्ञापन


कस्बा सौंख की जाटव बस्ती और बछगांव से तीन बसों में करीब 200 लोग भोले बाबा के प्रवचन सुनने गए थे। तीनों बसों की महिलाओं सहित सभी अनुयायी सलामत हैं। देर शाम को तीनों बसे सौंख के लिए निकल आईं। सौंख निवासी अनुयायी विजय सिंह ने बताया कि हाथरस के प्रशासन ने सत्संग के समापन होने से पूर्व ही अलग से पंडाल का द्वार खोल दिया। इसके बाद प्रशासनिक लोग चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पंडाल से एक साथ निकलने को लेकर अनुयायियों में भगदड़ मच गई। लोग पंडाल के समीप से निकले नाले में गिर गए। प्रधान डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी पंचायत के दो गांवों से करीब 15 महिलाएं गई थीं। इसमें एक की मौत हो गई। तीन अभी लापता हैं। उन्होंने सरकार से मृतक महिला के परिजन एक करोड़ की आर्थिक मदद की मांग की। घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed