{"_id":"64bd80682ca1d33665036da5","slug":"woman-found-dead-in-rented-house-husband-absconding-with-children-mathura-news-c-29-1-mtr1019-109059-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुंह से निकलता झाग और सिर पर चोट, महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; बच्चों संग पति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुंह से निकलता झाग और सिर पर चोट, महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; बच्चों संग पति लापता
Mon, 24 Jul 2023 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 24 Jul 2023 08:48 AM IST
सार
हाईवे थाना क्षेत्र की पूनम विहार कॉलोनी में 13 दिन पहले किराए पर रहने आई महिला की कमरे में लाश देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। महिला का पति और बच्चे कहां गए, कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की पूनम विहार काॅलोनी के एक मकान में रविवार को महिला का शव मिला। पति दो बच्चों के साथ फरार है। दंपती 11 जुलाई को ही किराए के मकान में रहने आए थे। पूनम विहार काॅलोनी में बुजुर्ग सुखराम का घर है। वह पत्नी के साथ रहते हैं। 11 जुलाई को ही उनके घर में एक दंपती दो बच्चों के साथ रहने आए थे। एक कमरे का किराया प्रतिमाह 1500 रुपये तय हुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे किराएदार दो बच्चों के साथ अचानक से घर से चला गया। कमरे से काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई। बुजुर्ग दंपती ने शक होने पर किराएदार महिला को आवाज लगाई।
विज्ञापन
इस हाल में मिली लाश
प्रतिक्रिया न होने पर सुखराम ने पत्नी के साथ कमरे में जाकर देखा तो किराएदार महिला अचेत हालत में फर्श पर पड़ी थी। मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पड़ोसी भी जुटे, उन्होंने ही पुलिस को बुलाया। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में चोट की भी बात सामने आई है।ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं लिया था कोई पहचान पत्र
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मकान स्वामी ने किराएदार का आधार कार्ड या फिर पहचान संबंधी अन्य कोई दस्तावेज ही नहीं ले रखा था। थाना हाईवे के इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फरार पति की तलाश की जा रही है। प्रकरण हत्या का है या आत्महत्या का। इस संबंध में पति के पकड़े जाने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। वहीं सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी के जरिये मृतका के पति के फुटेज भी जांचे जा रहे हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा सके।ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश