फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman dies in vehicle collision

Mathura News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in vehicle collision
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करके लौट रही महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के चंद्रभान कॉलोनी निवासी शांतिदेवी एक निजी कंपनी में काम करती थीं। बुधवार शाम 7 बजे के लगभग घर आते समय किरण अस्पताल के सामने किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। महिला के भांजे बलराज ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व उनके मामा गणेश प्रसाद की भी हादसे में मौत हो गई थी। शांति देवी ही परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। वह अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गई हैं। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज करके अज्ञात वाहन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed