{"_id":"69df134016e6ceb9e70a9149","slug":"woman-dies-during-delivery-in-mathura-nursing-home-newborn-safe-family-creates-uproar-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बेटी को जन्म देने के बाद मां की मौत, नवजात सुरक्षित, परिजनों ने इसलिए कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बेटी को जन्म देने के बाद मां की मौत, नवजात सुरक्षित, परिजनों ने इसलिए कर दिया हंगामा
Wed, 15 Apr 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:55 AM IST
सार
कोसीकलां के एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया, हालांकि बाद में उन्होंने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां राजमार्ग स्थित एक नर्सिग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव उमराला निवासी ललिता (32) को एक दिन पूर्व प्रसव के लिए शर्मा नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात करीब 12 बजे प्रसव के दौरान ललिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि नवजात पूरी तरह सुरक्षित रही है। नर्सिंग होम संचालक डॉ.सत्यजीत शर्मा ने बताया कि मामले में कोई लापरवाही नही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन महिला के शव को ले गए। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजन ने किसी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।