फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman dies after being hit by tanker

Mathura News: टैंकर की चपेट में आकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by tanker
- थाना राया के सामने हुआ हादसा, धेवते के जन्म दिन में हाथरस जा रही थी
विज्ञापन




- हादसे के बाद मथुरा-हाथरस मार्ग एक घंटे बाधित रहा



संवाद न्यूज एजेंसी



राया(मथुरा)। थाना राया के सामने बृहस्पतिवार शाम स्कूटी पर सवार महिला की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपनी बेटी और धेवते के साथ दूसरी बेटी के बेटे के जन्म दिन में शामिल होने हाथरस जा रही थी। हादसे के बाद चालक मौके पर ही टैंकर को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने क्रेन से टैंकर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इससे मथुरा-हाथरस मार्ग एक घंटे बाधित रहा।




पाचोंदेवी (60) पत्नी नाथूराम निवासी गांव नारकी जिला फिरोजाबाद अपने धेवते कुलदीप और पुत्री प्रवीन निवासी शाहजादपुर टप्पा लक्ष्मीनगर, मथुरा के साथ हाथरस जा रहीं थीं। वहां उन्हें दूसरी बेटी के बेटे के जन्मदिन के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। राया में जैसे ही सभी थाने के सामने से गुजरे, स्कूटी टैंकर की चपेट में आ गई और पांचोदेवी गिर पड़ीं। टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो जैसे ही हादसा हुआ टैंकर चालक थाने पहुंच गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक वह टैंकर को लॉक कर भाग गया। ऐसे में पुलिस को क्रेन बुलाकर टैंकर हटवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed