{"_id":"67c364c256a51ce3190bd66c","slug":"woman-dies-6-injured-in-accidents-on-expressway-mathura-news-c-29-1-agr1017-362646-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर हादसों में महिला की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर हादसों में महिला की मौत, 6 घायल
विज्ञापन
मथुरा। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : mathura
मांट/राया(मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात व शनिवार तड़के हुए 2 हादसों में महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। मृत महिला लखनऊ की रहने वाली थी।
एक्सप्रेस-वे पर थाना मांट क्षेत्र के कूपगढ़ गांव (माइल स्टोन 93) के पास शनिवार तड़के तीन बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही बस ने पीछे से आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में लखनऊ के इंद्रानगर निवासी 50 वर्षीय गीता शर्मा पत्नी सदानंद शर्मा की मौत हो गई। वहीं गोंडा जिले के छातरिया थाना क्षेत्र के मदई पुर निवासी चालक अहमद रजा व प्रमोद शर्मा घायल हो गए। थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि चालक मौके से बस लेकर भाग गया। महिला अपने भाई प्रमोद के साथ लखनऊ से दिल्ली अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहीं थीं।
वहीं राया क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बजे आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार को ककरेटिया गांव के पास बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार हाथरस जिले के सादाबाद के गांव मेरहरा निवासी शैलेंद्र गौतम , अंकुर गौतम, मनोज गौतम और भोले घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि चालक कार को मोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी पीछे से बस आ गई।