{"_id":"57e6d02a4f1c1b3176a837b4","slug":"woman-died-in-depression-due-to-death-of-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत के गम में महिला ने प्लेटफार्म पर जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत के गम में महिला ने प्लेटफार्म पर जहर खाकर दी जान
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान बेटे की मौत के गम में डूबी एक महिला ने मथुरा रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर जान दे दी। उसके पास से मिले एक कागज के टुकड़े पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर शिनाख्त हुई। वह मध्यप्रदेश में दतिया की रहने वाली बताई जा रही है।
शनिवार की देर रात को जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर शुक्रवार रात में एक महिला का शव मिला। महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे। जब पुलिस वाले पहुंचे तो किसी तेज जहर की गंध आ रही थी। महिला के शव के पास ही एक पानी की बोतल रखी थी जिसके नीचे एक कागज का टुकड़ा था। इस कागज पर महिला ने अपना नाम और पता लिख रखा था। मोबाइल नंबर भी अंकित था।
पुलिस वालों ने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो पता चला कि महिला का नाम अनीता अहिरवार पत्नी परमानंद अहिरवार है। वह मध्यप्रदेश में दतिया के गांव जौनदार की रहने वाली है। जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि फोन पर जो परिवार वालों से बात हुई है उसके मुताबिक मुताबिक महिला दो दिन पहले घर से निकल गई थी।
विज्ञापन
वह तभी से तलाश कर रहे थे। एक साल पहले इंजीनियरिंग कर रहे बेटे की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी। एक बार पहले भी सुइसाइड की कोशिश कर चुकी है। सूचना पाकर परिवार वाले मथुरा के लिए रवाना हो गए थे।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था बेटा
परमानंद अहिरवार का बेटा नोएडा के एक कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। एक हादसे में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद से ही अनीता डिप्रेशन में चली गई। घर वालों से बात करना बंद कर दिया। हालांकि परिवार वालों ने काफी इलाज भी कराया मगर हालत में सुधार नहीं हो पाया।