फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman died in accident

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 15 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 15 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
woman died in accident
थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना के बाजार में अनयंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक और चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मूल रूप से पहासू बुलंदशहर निवासी भोला शर्मा पत्नी सुनीता (35) के साथ बीते कुछ सालों से बाजना के दाऊजी नगर बिजली घर के निकट रहते थे। उनकी ससुराल नौहझील थाने के गांव पचहरा में है।
विज्ञापन


संगीता शुक्रवार को सुबह मायके गई थीं। शाम चार बजे पचहरा से एक युवक बाइक से संगीता को बाजना के होली चौराहा के निकट छोड़कर चला गया। यहां से संगीता पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं तभी बिजलीघर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे संगीता की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर बाजना पुलिस पहुंच गई और चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में भोला ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed