{"_id":"674cb9c4a666b6a5c401db84","slug":"woman-cheated-and-23-lakh-rupees-defrauded-mathura-news-c-369-1-mt11009-121483-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी गलती न करें: दोगुना मनाफे के चक्कर में गवाएं 23 लाख रुपये, महिला से हुई ठगी; कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी गलती न करें: दोगुना मनाफे के चक्कर में गवाएं 23 लाख रुपये, महिला से हुई ठगी; कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 02 Dec 2024 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:24 AM IST
सार
दोगुना मुनाफे के चक्कर में महिला 23 लाख रुपये गवां बैठी। इस धोखाधड़ी के बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की महिला से दोगुना मुनाफे का झांसा देकर जानने वालों ने 23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाईवे के राधा वैली सेक्टर पांच की रहने वाली मंजू राणा ने तहरीर में बताया है कि मनीष कुमार सैनी निवासी सिकंदरा जिला बुलंदशहर, दीपक ठाकुर, संजय वर्मा, राजकुमार सैनी निवासी गांव लावण जिला मेरठ और विशाल से जान पहचान थी। इन्होंने बिजनेस ट्रेनिंग के नाम एक एकाउंट बनाया। इसके बाद इस एकाउंट में रुपये जमा करने पर आठ प्रतिशत ब्याज मिलने दावा किया।
आरोप है मोटी रकम वापस होने का लालच देकर आरोपियों ने 23 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने लौटाने से इन्कार कर दिया। ठगी का संदेह होने पर पीड़िता थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।