{"_id":"6358162d3aad1e71cb7cb7d8","slug":"woman-burnt-alive-in-karb-on-diwali-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दिवाली की रात करब में जिंदा जली महिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दिवाली की रात करब में जिंदा जली महिला, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 25 Oct 2022 10:30 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:30 PM IST
सार
करब में आग लगने पर ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाया। पुलिस झुलसी महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला दिवाली की रात सिर पर पुआल लेकर घूम रही थी। इसी दौरान दीये से पुआल में आग गई । महिला भागती हुई करब केढेर में घुस गई। देखते ही देखते महिला आग में जिंदा जल गई।
विज्ञापन
बिहार के अरहेरिया जिले के थाना नृपतगंज के गांव मिरतौल के रहने वाले रमेश ऋषि पांच साल पहले अपने परिवार के साथ मथुरा आए थे। पैगांव के जनाचौलिया थोक में खाली मकान में रहकर मजदूरी करने लगे। छह महीने पहले रमेश की पत्नी रेखा (32) की तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से रमेश ने अपनी पत्नी के पेट का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद रेखा मानसिक रूप से बीमार (विक्षिप्त) हो गई। वह अक्सर घर से निकल जाती थी।
विज्ञापन
सोमवार दिवाली की रात को रेखा चुपचाप घर से निकल गई। रमेश घर पर अपने दो बेटे और तीन बेटियों के साथ सोते रहे। रेखा गांव में इधर-उधर काफी देर तक घूमते हुए देखी गई। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि वह रात को धान के पुआल का बंडल सिर पर रखकर घूम रही थी और दीपक से उसमें आग लग गई। इसके बाद वह करब के ढेर में घुस गई। इससे करब में आग लग गई। करब में आग लगने पर ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाया। पुलिस झुलसी महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस वक्त पुलिस को महिला की पहचान के बारे में कुछ भी पता नहीं था। पहचान के लिए पुलिस ने आसपास और ईंट भठ्ठों पर जानकारी की। दोपहर बाद तक जब रेखा घर नहीं पहुंची तो रमेश तलाश करने के लिए निकल पड़े। रमेश ने पुलिस से भी संपर्क किया तो रमेश को जिला अस्पताल लाया गया। रमेश ने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। शाम को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पति की सुपुर्दगी में सौंप दिया।
विज्ञापन