{"_id":"66ad5d73d3a92a72f9037674","slug":"with-lord-sanatanis-shri-krishna-janmabhoomi-will-be-free-from-encroachment-devkinandana-mathura-news-c-29-1-mtr1002-269385-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmabhoomi Case: हाईकोर्ट के फैसले पर देवकीनंदन महाराज ने जताई खुशी, बोले- हर दिन हो सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Krishna Janmabhoomi Case: हाईकोर्ट के फैसले पर देवकीनंदन महाराज ने जताई खुशी, बोले- हर दिन हो सुनवाई
Sat, 03 Aug 2024 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:23 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में होई कोर्ट के फैसले के बाद धर्मगुरु ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जिस प्रकार कसाब मामले में सुनवाई की गई, उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह और आगरा जामा मस्जिद मामले में भी प्रतिदिन सुनवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
देवकीनंदन महाराज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई पर हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए धर्मगुरु ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भगवान सनातनियों के साथ हैं। एक दिन अवश्य ही मथुरा में अतिक्रमण मुक्त भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण पूर्ण होगा। कहा कि जिस प्रकार कसाब मामले में सुनवाई की गई, उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह और आगरा जामा मस्जिद मामले में भी प्रतिदिन सुनवाई होनी चाहिए। जिससे हिंदू भावनाओं को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
कथा प्रवचन के लिए 15 दिवसीय यूएसए यात्रा पर गए ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर सभी सनातनियों को बधाई दी। दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने ही देश में अपने आराध्यों के पूजास्थलों की मुक्ति के लिए लड़ रहे हैं। भाईचारे के नाम पर हमें केवल चारा बनाया जा रहा है। न्यायालय ने माना है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-जामा मस्जिद मामला पूजा अधिनियम 1991 से बाहर है, उस पर सुनवाई होनी चाहिए, फिर भी सनातन विरोधी लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियकांत जू मंदिर के संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि मुसलमान भाइयों को यह लड़ाई अंत तक लड़नी चाहिए, जिससे पूरे विश्व को पता चल सके कि आप दूसरे लोगों की भावनाओं को कभी नहीं समझ सकते हैं। मथुरा में दिव्य-भव्य मंदिर बनकर ही रहेगा। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज अमेरिका, कनाडा की यात्रा पर हैं, वे 20 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे।