फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Winter increased with fall in day temperature

दिन के तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Winter increased with fall in day temperature
मथुरा। सोमवार को अधिकतम तापमान के कम होने की वजह से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण लोग अलाव और हीटर के सामने बैठे रहे। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनको कोहरा नहीं मिला, लेकिन गलन ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। आसमान में बादल छाए रहे। हवा ने तन-बदन में कंपकंपी पैदा कर दी। गर्म कपड़ों का लबादा भी लोगों को सर्दी से राहत प्रदान नहीं कर पा रहा था। सर्दी के चलते लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। सर्दी की मार और पैनी हो गई है।
विज्ञापन

लोगों को अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ा। न्यूनतम तापमान इस कदर कम था कि लोगों को बंद कमरों में भी राहत नहीं मिल पा रही थी। फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के अनुसार न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पर रहा, वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 100 रही। इधर, राया स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed