फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wine parties are being held in the temple of education.

Mathura News: शिक्षा के मंदिर में सज रहीं सुरा की महफिलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wine parties are being held in the temple of education.
जीआईसी कॉलेज में कक्ष के बाहर पड़ी शराब की बोतल। 
मथुरा। वीडीपी जीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में इन दिनों गंभीर अनुशासनहीनता का मामला चर्चा में है। जिस परिसर को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, वहां शाम ढलते ही सुरा की महफिलें सजने लगती हैं। बाहरी एवं संदिग्ध तत्व प्रांगण में पहुंचकर शराब की बोतलें खोल लेते हैं। इससे पूरे परिसर का वातावरण दूषित हो रहा है।
विज्ञापन




सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी प्रांगण में डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) का कार्यालय भी स्थित है। ऐसे में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच खुलेआम शराबखोरी से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोजाना होने वाली इन हरकतों ने न केवल स्कूल की छवि को धूमिल किया है, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा होने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो देखा कि जीआईसी कॉलेज के कक्ष के सामने शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थीं। जब आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि जीआईसी स्कूल का गेट खुला रहता है। शाम के समय परिसर में अंधेरा बढ़ने के साथ ही तमाम अवांछनीय लोग गेट से अंदर प्रवेश करते हैं। कॉलेज के मैदान में बैठकर शराब पीते हैं। सुबह टहलने जाने पर भी कोनों में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और सिगरेट के खाली पैकेट पड़े मिलते हैं।
विज्ञापन



इसकी शिकायत मिलने पर स्थानीय पुलिस को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। डीआईओएस कार्यालय होने से मुख्य गेट बंद नहीं हो पाता है। फिर से पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यदेव यादव प्राचार्य, वीडीपी जीआईसी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed